जींद/नरवाना। धरौदी गांव में भैंसों को तालाब पर पानी पिलाने जा रही महिला पर तेजधार हथियारों और डंडों से हमला कर दिया। सदर थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
धरौदी गांव की महिला बीरो ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 31 मार्च शाम को वह भैंसों को तालाब पर पानी पिलाने के लिए गई थी। गांव के ही रामपाल, अभिषेक, नीरज व बबली तेजधार हथियार और लाठी-डंडे लेकर आए और उस पर हमला कर दिया। जब उनका छोटा बेटा अंकित छुड़ाने के लिए आया तो उसके सिर पर चोट मारी। रामपाल ने हथौड़ी से सिर पर वार किया। शोर मचाने पर आसपास के लोग आए तो हमलावर भाग गए। पुलिस ने रामपाल, अभिषेक, नीरज व बबली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद