21जेएनडी 44 पिल्लूखेड़ा अनाज मंडी में योग करते साधक। स्रोत : आयोजक
- फोटो : सांकेतिक
जींद। पिल्लूखेड़ा की नई अनाज मंडी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में 800 से ज्यादा साधकों ने योग किया। प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डाॅ. वंदना रही। जबकि खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी प्रवीन कुमार ने अध्यक्षता की। एचएसपीसी वाइस चेयरमैन टीपू पौड़िया ने कहा कि योग मानव शरीर के समूचे अंग का विकास इसमें छिपा है। वर्तमान समय में दुनिया के हर क्षेत्र में भारत अपनी विद्या, प्रतिभा को साझा कर रहा है। लोगों का आह्वान किया कि वे योग को नियमित रूप से अपनाना चाहिए। मंडी परिसर में वाइस चेयरमैन टीपू सिंह पोड़िया एवं बीडीपीओ प्रवीण द्वारा पौधारोपण भी किया गया। इस मौके पर मार्केट कमेटी सचिव देवी राम, डाॅ. सतीश चंद, डाॅ. रश्मी, डाॅ. सुरेखा, फार्मासिस्ट आरती, सुनीता, मूर्ति, उदय सिंह, योग सहायक अमित, नरेश, मनिता, नितिका मौजूद रहे।