फोटो 8 नरवाना। योग करते हुए बच्चे। स्रोत संस्थान।
- फोटो : सांकेतिक
नरवाना। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेलरखा में रविवार को सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने विभिन्न योगासन व प्राणायाम कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। प्रधानाचार्य बलजीत गोयत ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। नियमित योग से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन संतुलित रहता है। उन्होंने विद्यार्थियों से योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। शारीरिक शिक्षा प्राध्यापक विजेंद्र सिंह ने विभिन्न योगासनों का अभ्यास करवाते हुए उनके स्वास्थ्य लाभ बताए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया।