फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विधायक अत्री के भतीजे की शादी में 20 हजार से अधिक लोग पहुंचे

विज्ञापन
07जेएनडी28: भतीजे की शादी में आने वाले लोगों का अभिवादन करते हुए देवेंद्र अत्री। संवाद
विज्ञापन
उचाना। भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री के भतीजे मधुर अत्री की शादी पर कसूहन गांव में भोज का आयोजन किया गया। उचाना हलके से 20 हजार से अधिक लोगों ने शादी समारोह में शिरकत की। कसूहन की तरफ आने वाले हर रास्ते पर जाम की स्थिति सुबह से लेकर देर शाम तक रही। शादी समारोह में आने वाले हर व्यक्ति का खुद वीवीआईपी होने के बाद भी आम आदमी की तरह विधायक देवेंद्र अत्री ने स्वागत किया।
विज्ञापन

विधायक की सादगी को देख कर समारोह में आने वाला हर व्यक्ति तारीफ करता नजर आया। पूरे पंडाल में लोगों के बीच जाकर खुद लोगों से मिलने के साथ-साथ उनके साथ भोजन तक आम आदमी की तरह करते भाजपा विधायक नजर आए। समारोह में खास से लेकर आम तक पहुंचे लेकिन विधायक ने आम आदमी की तरह ही सभी से मिले। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने समारोह में पहुंचकर मधुर अत्री को आशीर्वाद दिया। इस दौरान हरिओम अत्री, सतीश अत्री, रामचंद्र अत्री ने भी लोगों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें