उचाना। उचाना में गेहूं की खरीद जारी है। अब तक उचाना में 10 लाख क्विंटल से अधिक की गेहूं की खरीद हो चुकी है। मार्केट कमेटी सचिव योगेश गुप्ता ने कहा कि उचाना मंडी में खाद्य आपूर्ति विभाग ने 390535 क्विंटल, हैफेड ने 337851 क्विंटल गेहूं की खरीद की है।
प्राइवेट परचेजर्स ने 2425 क्विंटल गेहूं की खरीद की है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने 161520 क्विंटल और हैफेड ने 147558 क्विंटल का उठान अब तक किया है।
उन्होंने बताया कि छात्तर सब यार्ड में खाद्य आपूर्ति विभाग ने 55839 क्विंटल गेहूं खरीदी है। 29750 क्विंटल का उठान अब तक हो चुका है। हैफेड ने 73974 क्विंटल गेहूं की खरीद की है। अब तक 21100 क्विंटल का उठान हो चुका है।