जींद। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मोनिका की अध्यक्षता में विधवाओं के लिए दी जाने वाली सुविधाओं और उनके कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं को लेकर विधवा सेल की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से विधवा महिलाओं के कल्याण के लिए कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें पेंशन संबंधी, स्वरोजगार के लिए ऋण संबंधित योजनाएं प्रमुख रूप से शामिल है, ताकि वह आत्मनिर्भर होकर अपने जीवन स्तर को ऊंचा उठा सके।
उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ विधवा महिलाओं को मिलना जरूरी है। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि वह विधवा महिलाओं और उनके बच्चों को दी जाने वाली पेंशन को लेकर दिए जाने वाले दस्तावेजों में किसी कारण कोई कमी रह जाती है तो विभाग के अधिकारियों को मदद करने के लिए कहें। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर के अधिकारियों को कहा कि बच्चों और महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में सभी संबंधितों को जानकारी अवगत करवाएं। संवाद