जींद। इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन की शनिवार को मासिक बैठक जाट धर्मशाला में वेटरन राजेंद्र सिंह रेढू की अध्यक्षता में हुई। इसमें जनरल सेक्रेटरी बलवान सिंह ने सभी सदस्यों का स्वागत और आभार व्यक्त किया। इसमें उपाध्यक्ष जोगिंद्र सिंह खटकड़ ने स्पर्श पोर्टल और इसीएचसी की जानकारी दी।
बैठक में अध्यक्ष रेढू ने केंद्र और राज्य सरकार की पूर्व सैनिक कल्याण योजनाओं पर प्रकाश डाला और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि डीजीपी चंडीगढ़ के दिशा-निर्देशों के अनुसार, सैनिकों व पूर्व सैनिकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार, बिना केंद्र सरकार की अनुमति के गिरफ्तारी न करने, अनावश्यक प्रताड़ना से बचने और गंभीर अपराधों को छोड़कर गिरफ्तारी न करने की बात कही गई।
जांच डीएसपी रैंक के अधिकारी की ओर से होनी चाहिए और नजदीकी सेना स्टेशन को सूचित करना अनिवार्य है। वेटरन के सुझावों के आधार पर कैंटीन, ईसीएचस अधिकारी, और सचिव से समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर वेटरन अमरनाथ, बलवान सिंह, ईश्वर सिंह, उपप्रधान ईश्वर ढांडा, मिठन लाल, वीरेंद्र सिंह, रमेश जागलान, भीम सिंह, विजेंद्र, गोपी राम, आजाद मालिक, नरेंद्र लाठर, डॉ. सुरेंद्र सिंह, चांदी राम, राजकिशन मालिक, धर्मवीर मोर, सतबीर लाठर, नरेंद्र मान और धर्मपाल ढुल मौजूद रहे।