जींद। नशा मुक्त हरियाणा मिशन के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मोनिका ने शिक्षा विभाग व पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि प्रत्येक स्कूलों में कानूनी साक्षरता कैंप नुक्कड़ नाटक का आयोजन करें। नशा मुक्त हरियाणा मिशन के तहत शिविरों का आयोजन करें।
साक्षरता शिविरों के अलावा हेल्थ चेकअप शिविर लगाकर नशीले पदार्थों के आदि व्यक्तियों का उपचार करें व समय-समय पर नशे के आदि व्यक्तियों की निगरानी करें ताकि वह दोबारा नशे की तरफ कदम न रखें।
पुलिस विभाग को भी निर्देश दिए गए कि नशे के आदि गांव की पहचान करके उन गांव में नशा मुक्त हरियाणा मिशन के तहत साक्षरता शिविरों का आयोजन करें तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का भी सहयोग ले सकते हैं। ड्रग्स विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए की मेडिकल स्टोरों पर जांच करे ताकि कोई भी नशीली वस्तु न बिकने पाए। संवाद