फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जून का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार, पारा 43 डिग्री पर पहुंचा

विज्ञापन
फोटो 29जेएनडी04-सोमवार दोपहर को भीषण गर्मी में गोहाना रोड से गुजरती हुई लड़कियां। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिले में जून का सबसे गर्म दिन सोमवार रहा। तेज धूप और गर्म पश्चिमी हवाने लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया। अधिकतम तापमान बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन

सुबह से ही सूरज के तेवर तीखे रहे और करीब नौ बजे के बाद गर्म हवा चलनी शुरू हो गईं। दोपहर में थपेड़ों ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। पंखों और कूलरों के सामने भी राहत नहीं मिली। गर्मी के कारण सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही काफी कम हो गई। गर्मी का असर पार्कों और खुले स्थानों में लगे पौधों पर भी दिखाई दिया। तेज धूप और गर्म हवा के कारण पौधों के पत्ते मुरझा गए।
भीषण गर्मी के कारण सबसे ज्यादा परेशानी दिहाड़ी मजदूरों, रेहड़ी संचालकों, ट्रैफिक कर्मियों और खुले में काम करने वाले लोगों को उठानी पड़ी। दोपहिया वाहन चालकों को भी तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़ों का सामना करना पड़ा। अस्पतालों में सिरदर्द, चक्कर, कमजोरी और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीज भी पहुंचे।
विज्ञापन

बिजली ने रातभर किया परेशान
रविवार रात शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती का दौर जारी रहा। उपभोक्ताओं ने निगम सर्कल में शिकायतें दर्ज कराईं लेकिन उन्हें पीछे से कटौती होने का ही जवाब मिला। रात में 30 से 45 मिनट तक बिजली कटौती हुई। यह सिलसिला सोमवार दिन में भी जारी रहा। शहर की कई कॉलोनियों में रात के समय कई-कई घंटे बिजली गुल रही।
मंगलवार को तापमान में चार डिग्री गिरावट की संभावना
पश्चिमी दिशा से चल रही शुष्क और गर्म हवा के कारण तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई। हालांकि मंगलवार से मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। बादलों की आंशिक आवाजाही और हवा की दिशा में परिवर्तन के कारण अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री गिरावट की संभावना है।न्यूनतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

वर्जन
पश्चिमी दिशा से चल रही शुष्क और गर्म हवा के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि मंगलवार से मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं दो जुलाई को तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है। -डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें