फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: युवती से छेड़खानी कर दी जान से मारने की धमकी

Sat, 30 Sep 2023 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। उचाना थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ पड़ोसी गांव के युवक ने होटल में बुलाकर छेड़खानी की। उसके मोबाइल फोन नंबर पर अश्लील संदेश भेजे। जब युवती ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने छात्तर गांव निवासी सुरेश के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


उचाना थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उचाना आईसीआईसी बैंक में छात्तर गांव का युवक सुरेश कार्यरत है। वह एक दिन किसी कार्य से बैंक गई थी। फिर उसकी सुरेश के साथ जान पहचान हो गई। उसने एक सितंबर को उसे नरवाना स्थित होटल में बुलाया, जहां उसने उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध किया तो उसको जान से मारने की धमकी और जातिसूचक गालियां दीं। इसके बाद बरवाला के पास स्थित एक होटल में भी उसके साथ छेड़छाड़ की तथा उसका पीछा किया। जांच अधिकारी डीएसपी रवि खुंडिया ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ करने, जातिसूचक गालियां, जान से मारने की धमकी देने, पीछा करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें