11जेएनडी20: सफीदों में पीड़ित परिवारों से मिलकर शोक व्यक्त करते हए प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली
जींद। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने सिंघपुरा गांव मृत राजबाला और पिंकी के परिवारीजनों से मुलाकात की। सफीदों की पूजा, सरिता, उषा आदि मृतकों के परिजनों से भी मिलकर आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है ताकि प्रभावित परिवारों को इस कठिन समय में कुछ राहत मिल सके। मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों की हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है इस अवसर पर हरियाणा गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्रवण कुमार गर्ग, हरियाणा सहकारिता बैंक के चेयरमैन अमरपाल राणा, विजयपाल एडवोकेट,राजबीर रोहिल्ला, कविता शर्मा,युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सक्षम भाटिया, गीता बिटानी समेत पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि ने मृतकों के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया।