फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अब निशानेबाजी और तीरंदाजी की मिलेगी आधुनिक ट्रेनिंग

विज्ञापन
07जेएनडी11: तीरंदाजी करते हुए डीएसपी कलायत रोहताश कुमार । स्रोत संस्थान।
विज्ञापन
नरवाना। युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने और उन्हें नई दिशा देने की पहल के तहत अब विद्यार्थियों को निशानेबाजी और तीरंदाजी जैसे खेलों की आधुनिक सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

वीरवार को वेदा इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित एक समारोह में आधुनिक शूटिंग रेंज और तीरंदाजी प्रशिक्षण सुविधा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी कलायत रोहताश कुमार मौजूद रहे। अग्रवाल धर्मशाला के प्रधान तरसेम बात्ता भी समारोह में शामिल हुए।
इस दौरान बताया गया कि विद्यार्थियों को अब स्कूल परिसर में ही निशानेबाजी और तीरंदाजी की आधुनिक ट्रेनिंग उपलब्ध करवाई जाएगी। समारोह में विद्यार्थियों ने बैंड की धुन और मार्च पास्ट के साथ अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

रोहताश कुमार ने कहा कि आज के समय में खेल युवाओं के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और आत्मविश्वास को मजबूत करने का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि छोटे शहरों और कस्बों के विद्यार्थियों को यदि आधुनिक खेल सुविधाएं मिलें तो वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं।
उन्होंने विद्यालय प्रबंधन द्वारा शिक्षा के साथ खेलों को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या सिल्की चोपड़ा ने अतिथियों और प्रबंध समिति का आभार जताया। इस अवसर पर प्रो. मांगेराम, प्राचार्य संजय चौधरी, विपुल मित्तल, कोच वेद प्रकाश, रोहताश डीपी, सुमित शर्मा मौजूद रहे।

07जेएनडी11: तीरंदाजी करते हुए डीएसपी कलायत रोहताश कुमार । स्रोत संस्थान।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें