फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चुनाव आचार संहिता की हो रही आदर्श अवहेलना

Wed, 20 Mar 2024 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। लोकसभा चुनाव का एलान होते ही देश में आदर्श चुनाव आचार संहिता लग चुकी है। ऐसे में किसी भी पार्टी का कोई भी होर्डिंग्स या बैनर शहर में नजर नहीं आना चाहिए, मगर कई स्थानों पर पार्टियों के बैनर तथा हाेर्डिंग्स इसका उल्लंघन करते हुए देखे जा सकते हैं। इसके अलावा ऑटो को भी प्रचार का माध्यम बनाया जा रहा है। प्रशासन ने एक बार तो शहर से हाेर्डिंग्स आदि उतरवा दिए थे, लेकिन अब यह फिर से नजर आने लगे हैं।
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में सरकार के कैलेंडर भी लगाए जाते हैं। लेकिन आदर्श आचार संहिता लगने के बाद यह कैलेंडर या तो उतारने होते हैं या ढककर रखने होते हैं। इनको भी चुनाव आयोग प्रचार की दृष्टि से देखता है। इसके अलावा सरकारी योजनाओं से संबंधित होर्डिंग्स भी हटाने होते हैं। इसमें चाहे किसी भी प्रकार की कोई योजना हो, उसका प्रचार नहीं किया जा सकता। लेकिन बाजार में कुछ स्थानों पर आज भी बैनर नजर आ रहे हैं। नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने के बाद बधाई के बैनर भी शहर में कई स्थानों पर नजर आ रहे हैं।
सरकारी कार्यों के लिए मना नहीं कर सकते अधिकारी
आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद लोग सरकारी कार्यालयों में अपने काम के लिए पहुंच रहे हैं। कोई भी अधिकारी उन्हें मना नहीं कर सकते। पेंशन बनवाने, आधार कार्ड, जाति प्रमाणपत्र बनाने के काम इस दौरान जारी रहेंगे। बिजली-पानी, साफ-सफाई से जुड़े काम सुचारु तौर पर होते नहीं। इलाज के लिए आर्थिक सहयोग लेने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र रहेंगे। आचार संहिता का बहाना बनाकर कोई अधिकारी आपके कार्य को टाल नहीं सकता। अगर आपने मकान के नक्शे के लिए पहले ही आवेदन दे दिया है तो वो पास होगा, हालांकि, इसके लिए नए आवेदन नहीं लिए जाएंगे।
विज्ञापन

पूरे जिले से सभी बैनर तथा होर्डिंग्स उतरवा दिए गए हैं। इसके बावजूद यदि कोई बाकी है तो उसे तुरंत उतार दिया जाएगा। कोई भी व्यक्ति इस संबंध में अपनी शिकायत दे सकता है, उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। आदर्श आचार संहिता का हर हाल में पालन किया जाएगा। -मोहम्मद इमरान रजा, जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें