फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अक्षय नरवाल की आज रिहाई न होने पर किसान संगठन लेंगे बड़ा फैसला

Wed, 20 Mar 2024 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
19जेएनडी04 : जाट धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत करते प्रियंका खरकरामजी व अन्य लोग। संवाद
विज्ञापन
जींद। दातासिंह वाला बॉर्डर पर 13 फरवरी को गिरफ्तार किए गए किसान नेताओं की सोमवार को भी रिहाई नहीं हुई। अब इस मामले में बुधवार को अदालत में सुनवाई होगी। किसानों ने प्रशासन को चेताया कि अगर बुधवार को अक्षय नरवाल और उनके साथियों को रिहा नहीं किया गया तो वह बड़ा कदम उठा सकते हैं। मंगलवार को किसान नेत्री प्रियंका खरकरामजी, अक्षय के भाई अजय और एडवोकेट रणबीर नरवाल ने जाट धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत कर अक्षय की रिकॉर्डिंग सुनाई।
विज्ञापन

अक्षय नरवाल ने जेल के अंदर अनशन शुरू करते हुए कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा उनका अनशन जारी रहेगा। जेल प्रशासन ने अनशन की बात को नकारने के बाद प्रियंका खरकरामजी, अजय नरवाल और एडवोकेट रणबीर ने बताया कि अक्षय नरवाल ने जेल के अंदर भगत सिंह और दीनबंधु छोटूराम की फोटो, पेन और डायरी मांगी थी, लेकिन प्रशासन ने नहीं उपलब्ध करवाई। परिजनों के अनुसार अक्षय नरवाल ने कहा है कि जब तक उन्हें रिहा नहीं किया जाता, तब तक वह जेल के अंदर अन्न का एक दाना भी ग्रहण नहीं करेंगे।
अक्षय का कहना है कि वह निर्दोष हैं। उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं। इसके बावजूद भी उन्हें रिहा नहीं किया जा रहा। प्रियंका खरकरामजी ने कहा कि अगर 20 मार्च को अक्षय की रिहाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वह जेल के बाहर अनशन शुरू कर सकती हैं। अक्षय नरवाल के भाई सुशील नरवाल ने कहा कि अक्षय के साथ बात नहीं करने दी जा रही। सरकार ने मौलिक अधिकारों का हनन किया है। सरकार को बता देना चाहते हैं कि वह किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे। संदीप चहल ने कहा कि अगर 20 मार्च तक अक्षय को रिहा नहीं किया गया तो प्रशासन आगामी रणनीति का अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे।

19जेएनडी04 : जाट धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत करते प्रियंका खरकरामजी व अन्य लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें