30जेएनडी19-उचाना विधानसभा क्षेत्र में मॉक पोल के दौरान चेकिंग करते सामान्य पर्यवेक्षक कृष्णा आद
जींद। उचाना और नरवाना विधानसभा क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक कृष्णा आदित्य व रिटर्निंग अधिकारी विवेक आर्य की अध्यक्षता में सोमवार को जींद के प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी कॉलेज में राजनीतिक दलों व उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मॉक पोल किया गया।
इस दौरान राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों की सहमति से 13 ईवीएम निकलवाई गई और मॉक पोल करवाया गया। चुनाव आयोग की हिदायत के अनुसार प्रत्येक ईवीएम पर 1000 वोट डाले गए। सामान्य पर्यवेक्षक कृष्णा आदित्य ने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 5 अक्तूबर को सभी मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे वोटिंग शुरू कर दी जाएगी। वोटिंग से 90 मिनट पहले पोलिंग पार्टियों के मॉक पोल करवाना अनिवार्य होगा। मॉक पोल में कम से कम 50 वोट डलवाने अनिवार्य होते हैं। इस दौरान एआरओ निखिल सिंगला, नायब तहसीलदार हरिश्चंद्र, ट्रेनर गुलशन कुमार मौजूद रहे।
30जेएनडी19-उचाना विधानसभा क्षेत्र में मॉक पोल के दौरान चेकिंग करते सामान्य पर्यवेक्षक कृष्णा आद