जींद/नरवाना। सिंगला धर्मशाला में शादी समारोह के दौरान महिला का पर्स और मोबाइल फोन चोरी हो गया।
पुलिस को दी शिकायत में भोरंज, जिला हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश की रेखा कुमारी ने बताया कि उसने धर्मशाला के एक कमरे में मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगाया हुआ था। वहीं पर उनका पर्स रखा हुआ था। वह अपनी ड्यूटी के दौरान नरवाना की सिंगला धर्मशाला में रुकी हुई थी। 9 मार्च को धर्मशाला में एक शादी समारोह की बुकिंग थी और बरात आई हुई थी। उन्होंने बताया कि उसके पर्स में एचडीएफसी का एटीएम कार्ड और 2570 रुपये थे। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद