सफीदों। वरिष्ठ नागरिक मित्र मंडल की ओर से नागक्षेत्र मंदिर हॉल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष यशपाल सूरी ने की। इस मौके पर शिक्षाविद् गुलाब सिंह किरोड़ीवाल व समाजसेवी सुल्तान सिंह बेनीवाल ने विशेष रूप से शिरकत की। संस्था की महिला विंग की अध्यक्षा सरोज भाटिया ने आई हुईं महिलाओं का स्वागत किया। गुलाब सिंह ने कहा कि महिलाएं इस समाज की धूरी है। महिलाओं के बिना इस समाज की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती है। महिलाएं बगैर किसी लोभ लालच के अपने परिवार को समर्पित हो जाती है।