फोटो 7 नरवाना। स्वास्थ्य जांच करवाते हुए मरीज। स्रोत संस्था।
नरवाना। कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला की पहल पर संचालित आदित्य निशुल्क मोबाइल अस्पताल वैन रविवार को नरवाना के गांव सुरजाखेड़ा पहुंची। यहां ग्रामीणों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में सैंकड़ों लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर मुफ्त दवा वितरित की गईं।
शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ कांग्रेस नेता बृजेंद्र सुरजेवाला ने किया। इस दौरान जयराम हॉस्पिटल नरवाना की विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. गरिमा एमबीबीएस एवं उनकी टीम ने मरीजों का ब्लड प्रेशर, शुगर सहित विभिन्न सामान्य बीमारियों की जांच कर मौके पर ही आवश्यक दवा उपलब्ध कराईं।
बृजेंद्र सुरजेवाला ने बताया कि विधायक आदित्य सुरजेवाला की ओर से शुरू की गई यह मोबाइल अस्पताल सेवा का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक उनके घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। संवाद