फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के दौरान बंदी के पास मिला मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल में जांच के दौरान बंदी के पास से मोबाइल और चार्जर मिला। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने बंदी विनय व अमित के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिला जेेल के सहायक अधीक्षक कंवर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आठ दिसंबर को जेल में कैदियों और बंदियों की जांच की जा रही थी। इस दौरान बंदी विनय और अमित के पास मोबाइल और चार्जर मिला। इसमें विनय हत्या व हत्या के प्रयास में व अमित हत्या के आरोप में जेल में बंद हैं। विनय पर हत्या व हत्या के प्रयास के अलग-अलग थानों में पांच मामले दर्ज हैं। वहीं अमित पर हत्या का एक मामला दर्ज है। पुलिस जांच में जुटी है कि इनके पास जेल के अंदर मोबाइल कहां से आया। पुलिस ने जेल सहायक की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें