11जेएनडी11: मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए मनरेगा मजदूर। संवाद
- फोटो : स्रोत-सोशल मीडिया
उचाना। मनरेगा मजदूर यूनियन और निर्माण कार्य मजदूर-मिस्त्री यूनियन ने मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। मनरेगा मजदूरों ने कहा कि उनकी मांग है कि गांव में मनरेगा मेट एक या दो ही हैं, जबकि मजदूरों की संख्या अधिक है। आमतौर पर बहुत सारे मजदूरों को साल में दस दिन का भी काम नहीं मिल पाता। इसलिए इन गांवों के मजदूरों को काम दिलवाना सुनिश्चित किया जाए।
ग्रामीण बस्ती योजना के तहत जो 100-100 वर्ग के प्लॉट अलॉट किए गए थे, जिन गांव और मजदूरों के इंतकाल अभी तक नहीं हुए हैं उनके इंतकाल कराए जाएं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ऑनलाइन फॉर्म भरवाए जा रहे हैं, लेकिन इससे पूर्व जो फॉर्म भरे जा चुके थे, उनका सर्वे करवाकर पात्र परिवारों को आवास योजना का लाभ दिलवाना सुनिश्चित किया जाए। जिन सीएससी सेंटरों पर मजदूरों के श्रम कल्याण बोर्ड में पंजीकरण कराने या लाभ के लिए गैर-कानूनी कार्य किए गए हैं, उनकी तुरंत जांच कराई जाए और भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाए। इन्हीं कारण से उचाना ब्लॉक के काफी मजदूरों के बोर्ड के पंजीकरण ब्लॉक किए जा चुके हैं, जोकि मजदूरों के साथ सरासर अन्याय है। इस मौके पर पाल सिंह, सतबीर सिंह, सुरेश कुमार, जोगिंदर, कीमता देवी, संदीप और राजेश मौजूद रहे।