फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विधायक ने किया मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ

Thu, 23 Oct 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
23जेएनडी28- विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री को सम्मानित करत हुए। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
उचाना। बाईपास पर पालवां जलघर के पास दादी सती माता मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ विधायक देवेंद्र अत्री ने किया। मंत्रोच्चारण भारतेंदु शांडिल्य ने किया। विधायक ने कहा कि आस्था में सबसे बड़ी शक्ति होती है। आस्था के बिना जीवन में कुछ नहीं है। संजय शर्मा पालवां ने बताया कि दादी सती माता अत्री फूलड़ियां परिवार की कुल देवी है। यहां पर ये प्राचीन मंदिर है। दीपावली के बाद अमावस्या पर यहां पर पूजा-अर्चना होती है। मंदिर जीर्णोद्धार का कार्य शुरू हो चुका है जो करीब एक साल तक चलेगा। इस मौके पर मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा, रामचंद्र अत्री, सुभाष शर्मा, बनवारी लाल, सुरेश शर्मा, देशराज खरकभूरा, रामभगत शर्मा, तिलक राम शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें