फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज में भाजपा घोलना चाहती है नफरत का जहर : बृजेंद्र सिंह

Thu, 23 Oct 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
23जेएनडी25-यात्रा के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बृजेंद्र सिंह। स्रोत कार्यकर्ता
विज्ञापन
उचाना। क्षेत्र में सदभाव यात्रा के दूसरे दिन की शुरूआत कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने उचाना मंडी से की। शहर के रजबाहा रोड पर सुरेंद्र गर्ग के प्रतिष्ठान पर उनका व्यापारियों, कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यहां से वो उचाना मंडी, उचाना कलां से होते हुए उचाना खुर्द के लिए निकले।
विज्ञापन

खेड़ी मसानिया की तरफ से सरपंच प्रतिनिधि अनूप लोहान की अगुवाई में स्वागत किया। दूसरे दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह भी पद यात्रा का हिस्सा बने। इसके अलावा काकड़ोद, नचार, उदयपुर, दुर्जनपुर गांव में भी ग्रामीणों ने गांव की तरफ से कार्यक्रम आयोजित किए। फलों से उचाना कलां में ग्रामीणों ने बृजेंद्र सिंह का स्वागत किया।
इस अवसर पर राममेहर दनौदा, सज्जन सिंह, हरेंद्र सिंह, संजीव डूमरखा, लाजवंति ढिल्लो, भतेरी देवी, प्रवीण खापड़, रामनिवास जैन, गोविंद जैन, दीपक पार्षद, दलबीर श्योकंद, कुलदीप काकड़ोद, अनूप खेड़ी, महाबीर दरोली, सुरेश जैन, राजा कंदौला बुडायन मौजूद रहे।
विज्ञापन

बृजेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा जो समाज में जहर खोलना चाहती है उसमें भाजपा को कामयाब नहीं होंगे देंगे। 2024 के चुनाव में लोगों ने अपना मन भाजपा को हराने का बना रखा था लेकिन जो परिणाम आए वो उसके विपरित आए। चुनाव में भाजपा का एजेंडा समाज को आपस में बांटने का था जिसमें भाजपा को कामयाबी मिली। इसका बहुत बड़ा कारण ये था कि जमीनी स्तर पर कांग्रेस मुकाबला नहीं कर पाई क्योंकि संगठन की कमी थी।
संगठन के अभाव की वजह से जमीनी स्तर पर भाजपा का मुकाबला नहीं हुआ। उचाना में जो हुआ वो सबको पता है। उन्होंने कहा कि भाजपा को कांग्रेस की चिंता करने की जरूरत नहीं है। इसकी चिंता हम और लोग अपने आप कर लेंगे।
भाजपा समाज में नफरत घोलना चाह रही है उससे वो गुरेज करें तो सबके लिए बेहतर होगा। बिहार बड़ा प्रदेश है निश्चित तौर पर इसके परिणाम पर पूरा देश टकटकी लगा कर देख रहा है। पिछला चुनाव जो था उसमें महागठबंधन सत्ता की दहलीज पर आते-आते रह गया था। इस बार लगता है कि महागठबंधन को पूर्ण बहुत मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें