फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विधानसभा सत्र में दुकानदारों की समस्याएं उठाएंगे विधायक देवेंद्र

विज्ञापन
24जेएनडी18-लोगों की समस्याओं को सुनते हुए विधायक देवेंद्र अत्री। संवाद
विज्ञापन
उचाना। पिछले कई सालों से दुकानों के मालिकाना हक के लिए चक्कर काट रहे दुकानदारों की आवाज बनने का काम विधायक देवेंद्र अत्री करेंगे। विधायक देवेंद्र अत्री 26 अगस्त को विधानसभा सत्र में दुकानदारों के मालिकाना हक का मुद्दा उठाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

सरकार की ओर से शुरू की गई स्वामित्व योजना के तहत नगर पालिका एरिया में जो नपा की ओर से दुकान बना कर दी गई है वह निर्धारित राशि भरकर मालिकाना हक दिया जाने का फैसला लिया हुआ है।
उचाना के काफी ऐसे दुकानदार हैं, जो मालिकाना हक पाने के लिए निरंतर उचाना नगर पालिका से लेकर चंडीगढ़ के चक्कर काट कर चुके है। दुकानदारों ने विधायक देवेंद्र अत्री से दुकानों के मालिकाना हक दिलवाने की मांग को लेकर मिले थे। विधायक ने दुकानदारों की मांग पर संज्ञान लेते हुए कहा कि वे इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

दुकानदार विनोद गर्ग ने बताया कि वह पिछले कई सालों से दुकान के मालिकाना हक के लिए चक्कर काट रहे हैं। सरकार की स्वामित्व योजना के तहत दुकान का मालिकाना हक मिलना है। वहीं रजबहा रोड पर उचाना मंडल के पदाधिकारियों की बैठक हुई।
विधायक ने कहा कि उद्योग हमारे युवाओं की बहुत बड़ी मांग है। उद्योग आते हैं तो युवाओं को रोजगार मिलेगा। जमीन के भाव आसमान पर पहुंचेंगे, जिससे किसानों को भी लाभ मिलेगा। आईएमटी का आना उचाना के लिए सौभाग्य की बात है। किसानों से अपील करते हैं कि ई भूमि पोर्टल पर स्वेच्छा से जमीन दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें