फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विधायक देवेंद्र अत्री ने आवास पर सुनीं जनसमस्याएं

विज्ञापन
फोटो 04जेएनडी16-कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री। स्रोत कार्यकर्ता
विज्ञापन
उचाना। विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने शुक्रवार को अपने आवास पर लोगों की जनसमस्याएं सुनीं। लोगों ने बिजली, पानी परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए और लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। विधायक ने कहा कि जनता की सेवा करना उनका प्रमुख उद्देश्य है। क्षेत्र के लोगों के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं। कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर उनसे मिल सकता है। सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना और विकास कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें