फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आध्यात्मिक उमंग और आकर्षक झांकियों के साथ मनाई जन्माष्टमी

विज्ञापन
फोटो 04जेएनडी12-ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र में जन्माष्टमी पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुत
विज्ञापन
जींद। विवेकानंद नगर स्थित ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र में जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी दिव्य लीलाओं पर आधारित मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्कल प्रभारी बीके विजय ने झांकियों का फीता काटकर किया। उन्होंने झांकियों का अवलोकन कर बच्चों की रचनात्मकता, मेहनत और प्रस्तुतियों की सराहना की। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने श्रीकृष्ण, राधा और गोप-गोपियों के रूप में मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। झांकियों के माध्यम से श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। आध्यात्मिक गीतों और मधुर संगीत से कार्यक्रम का वातावरण कृष्णमय हो गया। बीके विजय दीदी ने कहा कि श्रीकृष्ण पवित्रता, प्रेम, शांति, मधुरता और श्रेष्ठ संस्कारों के प्रतीक हैं। जन्माष्टमी का वास्तविक उद्देश्य केवल उत्सव मनाना नहीं, बल्कि उनके दिव्य गुणों और श्रेष्ठ संस्कारों को जीवन में धारण करना है। उन्होंने कहा कि जब जीवन में पवित्रता, प्रेम और शांति का जन्म होता है, तभी सच्चे अर्थों में जन्माष्टमी मनती है। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम बच्चों में संस्कारों के साथ भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाते हैं। अंत में विश्व में सुख, शांति, प्रेम और सद्भावना की कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें