फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विधायक अत्री ने सफाई कर्मियों की समस्याओं को सुना

विज्ञापन
09जेएनडी15-सफाई कर्मचारियों के साथ बैठकर चाय पीते हुए विधायक देवेंद्र अत्री। स्रोत शहरवासी
विज्ञापन
उचाना। भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री ने स्वच्छता अभियान के तहत शहर के रेलवे स्टेशन चौक पर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। इस दौरान सफाई कर्मियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि सफाईकर्मी लोगों के उठने से पहले गलियों में सफाई कर जाते हैं।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि कोरोना के समय अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए उन्होंने अपनी ड्यूटी जारी रखी। भाजपा सरकार सफाई कर्मियों के लिए निरंतर कई योजनाएं लेकर आ रही है।
सांसद जयप्रकाश के बयान पर विधायक ने कहा कि हर व्यक्ति को बोलने से पहले अपने अंदर झांकना चाहिए। लोकतंत्र में किसी को भी अपनी बात कहने की आजादी है। सर्टिफिकेट आज किसी को किसी से लेने की जरूरत नहीं है। यह लोकतंत्र है। लोकतंत्र आईना दिखाता है। जनता से उन्हें जनमत मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें