फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बदमाशों ने ढाबा संचालक से मांगा हफ्ता, की तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी दी

विज्ञापन
फोटो : ढाबे में मचाई गई तोड़फोड़ के बाद टूटा पड़ा सामान। स्रोत शहरवासी
विज्ञापन
सफीदों। शहर के पानीपत रोड स्थित एक ढाबे पर सोमवार तड़के बदमाशों ने ढाबा संचालक से दस हजार रुपये हफ्ता देने की मांग की। इन्कार करने पर ढाबे में जमकर तोड़फोड़ की और गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी। वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने नई अनाज मंडी सफीदों निवासी तपन को नामजद करते हुए 7-8 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।
सफीदों निवासी शुभम सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पानीपत रोड पर उनका बादल सैनी ढाबा के नाम से व्यवसाय है। सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे तपन अपने कुछ साथियों के साथ एक गाड़ी में पुलिस सायरन बजाते हुए ढाबे पर पहुंचा। आरोपी ने वहां मौजूद कर्मचारियों को धमकाते हुए ढाबा मालिक को बुलाने के लिए कहा।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर वे बाहर आए तो आरोपी तपन ने खुद को नई अनाज मंडी में दुकान का मालिक बताया और उनसे हफ्ता वसूली की मांग की।
आरोपी ने कहा कि यदि ढाबा चलाना है तो हर रविवार दस हजार रुपये उसकी दुकान पर पहुंचाने होंगे। शुभम ने आर्थिक स्थिति ठीक न होने का हवाला देते हुए रुपये देने से इन्कार कर दिया।
शिकायत के अनुसार कुछ देर बाद तपन अपने 6-7 साथियों के साथ दोबारा ढाबे पर पहुंचा। इस बार सभी हमलावर लोहे की रॉड, गंडासी और अवैध हथियारों से लैस थे। आरोपियों ने वहां मौजूद ग्राहकों को डराकर भगा दिया और ढाबे में जमकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। हमले के दौरान ढाबे में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जान बचाने के लिए शुभम, उनका भाई साहिल और अन्य कर्मचारी कमरे में बंद हो गए।
बदमाशों ने ढाबे में रखे सामान को नुकसान पहुंचाया और जाते-जाते फिर से धमकी दी कि यदि हफ्ता नहीं दिया तो अंजाम और गंभीर होगा। घटना के बाद ढाबा संचालक ने डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
सफीदों पुलिस ने आरोपी तपन को नामजद करते हुए 7-8 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फोटो : ढाबे में मचाई गई तोड़फोड़ के बाद टूटा पड़ा सामान। स्रोत शहरवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें