अलेवा। अलेवा थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की रात को घर से संदिग्ध हालात में लापता हो गई है। इस पर अलेवा थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अलेवा थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार रात को उसकी नाबालिग बेटी खाना खाकर कमरे में सोई थी। जो सुबह कमरे में नहीं मिली। तलाशने तथा पूछताछ करने पर उसकी बेटी का काई सुराग नहीं लगा। अलेवा थाना पुलिस ने महिला की शिकायत नाबालिग के लापता होने पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है।