फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: घर से बैंक के लिए निकली युवती संदिग्ध हालात में लापता

Thu, 02 May 2024 02:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। गांव झमौला घर से पड़ोसी गांव में बैंक तक जाने की बात कह कर घर से निकली युवती के संदिग्ध हालात में गायब होने पर जुलाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव झमौला निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि उसकी बहन पड़ोसी गांव के बैंक में जाने की बात कह कर घर से निकली थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। तलाशने तथा पूछताछ करने पर उसकी बहन का कोई सुराग नहीं लगा। व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसकी बहन घर से 20 हजार रुपये भी अपने साथ ले गई है। जुलाना थाना पुलिस ने व्यक्ति शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें