04जेएनडी41: नहर में तलाश के लिए उतरते हुए गोताखोर। संवाद।
- फोटो : डीएम कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद अधिकारी व कर्मचारी।
नरवाना। शहर के हरियल चौक क्षेत्र से रविवार शाम चार बजे नाबालिग ने सिरसा ब्रांच नहर में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। गोताखोरों की टीम नहर में नाबालिग की तलाश कर रही हैं लेकिन अब तक उसका सुराग नहीं लगा।
सदर थाना प्रभारी कमल ने बताया कि रविवार चार बजे सूचना मिली थी कि हरियल चौक निवासी एक लड़की ने नहर में छलांग लगा दी है। नाबालिग की पहचान चांदनी (उम्र 17 वर्ष) के रूप में हुई है।
चांदनी अपने परिवार के साथ हरियल चौक के पास रहती थी। उसके पिता का नाम टुंटू, माता का नाम सराफा और बहन का नाम ज्योति है। परिवार मूल रूप से बिहार के गुज्जरपुर का रहने वाला है और फिलहाल नरवाना में रह रहा है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, नाबालिग पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी।