जींद। उचाना कलां क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण की एफआईआर दर्ज की है। महिला ने एफआईआर में बताया कि छह मार्च को उसकी 17 वर्षीय बेटी अचानक बिना बताए घर से कहीं चली गई। आरोप लगाया कि किसी अज्ञात ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया है। जांच अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि इस मामले में जांच शुरू कर दी है।