जींद। सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में 16 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने महिला समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग ने बताया कि तीन फरवरी की रात को करीब 12 बजे वह शौच करने के लिए घर से बाहर निकली थी। इस दौरान गांव के ही चार लोगों ने उसे पकड़ लिया और मुंह बंद कर पड़ोस में रहने वाली महिला के घर ले गए। इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी डीएसपी पुष्पा खत्री ने बताया कि नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में चार युवकों और साजिश में शामिल रहने वाली महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।