फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी नाबालिग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के एक नाबालिग आरोपी को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समझ पेश किया, जहां आरोपी का मेडिकल करवाकर बोस्टल जेल हिसार भेज दिया है। इस मामले में पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

जुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 12 अक्तूबर की रात को गांव के ही टिंकू और एक नाबालिग युवक ने उसकी 13 वर्षीय बेटी को घर से उठाकर ले गए और उसका हाथ-पांव बांधकर प्लाट में दुष्कर्म किया। जब उसकी बेटी ने विरोध किया तो दोनों ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने, बंधक बनाने और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी टिंकू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एसआई शीला देवी ने बताया कि एक गांव के नाबालिग को गिरफ्तार कर जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे बोस्टल जेल हिसार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें