27जेएनडी21: नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन भाजपा मंडल अध्यक्ष कौशल्या का हाल चाल जानने पहुंचे खेल
- फोटो : विकास भवन के बाहर प्रदर्शन करते रोजगार सेवक। स्रोत स्वयं
जींद। नागरिक अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड और मरीज के तीमारदारों के बीच हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को खेल मंत्री गौरव गौतम पीड़ित कौशल्या का हालचाल जानने नागरिक अस्पताल पहुंचे। उनके साथ भाजपा जिला प्रधान तेजेंद्र ढुल और संगठन की महिला पदाधिकारी भी मौजूद रहीं।
मंत्री ने परिजनों से घटनाक्रम की जानकारी ली और भरोसा दिया कि मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। अस्पताल में मंत्री के सामने परिजन कृष्ण ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों और उनके साथ आने वाले लोगों के साथ आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं। शिकायत देने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी आज ही मिली है। वह खुद स्थिति जानने पहुंचे हैं और मामले में सख्त कार्रवाई करवाई जाएगी। इस दौरान परिजनों ने उपचार को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका आरोप था कि चिकित्सक बिना पूरा इलाज किए छुट्टी देने और घर जाने का दबाव बना रहे हैं। इस पर मंत्री ने कहा कि कौशल्या अभी अस्पताल में भर्ती हैं और उनका उपचार चल रहा है।
मंत्री ने चिकित्सकों से पूछा कि कौशल्या को फ्रैक्चर हुआ है या नहीं। इस पर चिकित्सकों ने कहा कि उनको फ्रैक्चर नहीं है। हालांकि परिजनों ने कहा कि अभी भी उनका बीपी 200 से ज्यादा है और डॉक्टरों ने पर्ची पर छुट्टी लिखकर दे दिया है।