फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narwana: कैबिनेट मंत्री ने लगाया जन सुनवाई दरबार, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Sun, 11 May 2025 08:17 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना

सार

मंत्री मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने खुला दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। मंत्री ने कहा कि फसलों की एमएसपी पर खरीद सुनिश्चित की जा रही है और किसानों को समय पर भुगतान भी मिल रहा है।
विज्ञापन
कृषि मंत्री ने सुनी लोगों की समस्याएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने रविवार को नरवाना के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में खुला दरबार लगाकर आमजन की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर जल्द समाधान किया जाए और एक्शन रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

विज्ञापन


MSP पर की जा रही फसलों की खरीद

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अंत्योदय उत्थान के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसानों की फसलों की एमएसपी पर खरीद सुनिश्चित की जा रही है। किसानों को समय पर भुगतान भी मिल रहा है। सरकार हर वर्ग के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और चुनावी वायदों को धरातल पर उतारने के लिए लगातार प्रयासरत है।

नरवाना क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता

मंत्री बेदी ने कहा कि नरवाना क्षेत्र में विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और भविष्य में क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नई परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी नागरिक को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानी नहीं होनी चाहिए और विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


 
मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार लगातार नई योजनाएं और कल्याणकारी नीतियां लागू कर प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा कर रही है। किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार से जोड़ने और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में भी प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। सुशासन, पारदर्शिता और तकनीक के कुशल उपयोग से शासन व्यवस्था में आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। इस अवसर पर प्रमोद शर्मा, रिछपाल शर्मा, ओम प्रकाश थुआ, जय नारायण, सुरेश दनौदा, ईश्वर गोयल, राजेश शर्मा एडवोकेट, शिशपाल भाणा, सत्यवान शर्मा, दिनेश गोयल, सुरेंद्र हथो, अमित ढाकल, सुरेंद्र प्रजापति, हंसराज समैण, अमित धरौदी, सुशील नायक एडवोकेट, नगर पार्षद सत्यवान बेदी, सुरेश पांचाल, विनय मित्तल, साहिल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें