फोटो 5 नरवाना। गुरुद्वारा सिंह सभा में अरदास करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। संवाद
नरवाना। धानी मंडी स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में मंगलवार को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा सिख सभा की ओर से धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। गुरुद्वारा साहिब पहुंचने पर सिख सभा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मंत्री का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से उन्हें सिरोपा, तलवार और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। मंत्री बेदी ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और अरदास में भाग लेकर गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया। इस दौरान गुरुद्वारा सिख सभा के महासचिव गुरजीत सिंह ने मंत्री के समक्ष सभा की विभिन्न मांगें रखीं और मांग पत्र सौंपा। मंत्री ने आश्वासन दिया कि सभी मांगों पर नियमानुसार विचार कर उन्हें पूरा करवाने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर प्रधान कृष्ण घुम्मण सिंह, उपप्रधान जसपाल सिंह, कोषाध्यक्ष रामचंद्र जैन और मैनेजर अंग्रेज सिंह सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत : कृष्ण कुमार बेदी श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने पूरी मानवता को प्रेम, सेवा, समानता और भाईचारे का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं किसी एक धर्म तक सीमित नहीं हैं, बल्कि संपूर्ण विश्व के लिए प्रेरणास्रोत हैं। संवाद