29जेएनडी46-गुरु ग्रंथ साहिब के सामने हाथ जोड़कर प्रणाम करते हुए मंत्री बेदी। स्रोत प्रशासन
नरवाना। धमतान साहिब में गुरु तेग बहादुर की 350वीं बलिदानी शताब्दी को समर्पित समागम में शनिवार को मंत्री कृष्ण कुमार बेदी पहुंचे। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर गुरु तेग बहादुर को नमन किया। कमेटी की ओर से मंत्री बेदी को सिरोपा भेंट कर सम्मान किया।
बेदी ने कहा कि गुरु तेग बहादुर का बलिदान मानवता, धार्मिक स्वतंत्रता और सत्य की रक्षा का अद्वितीय उदाहरण है। धमतान साहिब गुरु साहिब की तपोभूमि रही है जहां उन्होंने समाज को नशा छोड़ने व मानवता की राह अपनाने का संदेश दिया था। बेदी ने कहा कि आज समाज को गुरु साहिब की शिक्षाओं पर चलने की जरूरत है ताकि भाईचारा, शांति और सद्भाव की स्थापना हो सके। इस अवसर पर संजय बल्हारा, जसबीर सिंह मौजूद रहे।