फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चार मंडियों में आज से खरीदा जाएगा बाजरा, 9500 किसान हैं पंजीकृत

Tue, 01 Oct 2024 04:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। बाजरे की सरकारी खरीद 1 अक्तूबर से शुरू हो रही है। जिले में 22869 एकड़ में बाजरे की इस बार बिजाई की गई है। पिछले साल के मुकाबले इस साल किसानों को 125 रुपये अधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) मिलेगा। बाजरे की सरकारी खरीद के लिए जिले की चार मंडियां भी निर्धारित कर दी हैं। इनमें जुलाना, जींद, उचाना और सफीदों मंडी निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

चुनावी माहौल के बीच मंडियों में बाजरा खरीद और उठान को लेकर व्यवस्था दुरुस्त किए जाने संबंधी निर्देश भी डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने अधिकारियों को दिए हैं। हैफेड और वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के अधिकारी ट्रकों की लोडिंग-अनलोडिंग और रोड मूवमेंट डेलीबेसिस की चेकिंग करते रहें। फसलों के खरीफ सीजन के दौरान जिले की मंडियों में धान की खरीद का कार्य जारी है। मंगलवार से बाजरे की खरीद का कार्य शुरू होगा।
डीसी ने कहा कि जमींदारों, आढ़तियों को मंडियों में कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए। प्रत्येक मंडी और गोदाम में एक प्रशासनिक नोडल अधिकारी और कर्मचारी की नियुक्ति कर दी गई है। खरीफ सीजन फसलों की खरीद-फरोख्त और उठान, साफ-सफाई, झराई, तुलाई, उठाई, फसलों की ऑनलाइन पेमेंट के बेहतर क्रियान्वयन का कार्य करें। बाजरा 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा।
विज्ञापन


22869 एकड़ में बोया हुआ है बाजरा

जिले में मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर बाजरे का रकबा 22869 एकड़ है, जिनमें 9500 किसानों ने पंजीकरण करवाया हुआ है। अब तक कृषि विभाग ने 3869 एरिया सत्यापित भी कर लिया है। बाजरे की बिजाई उचाना, जींद, नरवाना और जुलाना क्षेत्र में की गई है।

पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी

जिले के जिन किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाया है, उन्हीं का बाजरा एजेंसियां समर्थन मूल्य पर खरीदेंगी। बाजरा मंडी में लेकर आने वाले किसानों को गेट पास कटवाना होगा। यदि निर्धारित मानकों के अनुसार बाजरे की फसल में नमी मिलती है तो एजेंसी खरीद नहीं करेगी। अभी शुरुआत में बाजरे की आवक कम है। अगले कुछ दिनों में आवक में तेजी आएगी। बाजरे का समर्थन मूल्य 2625 रुपये प्रति क्विंटल है।

बाजरा की बिक्री के लिए मेरी फसल मेरा पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। जिन किसानों का पोर्टल पर पंजीकरण हो चुका है, उन्हें फसल बिक्री में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। -सुरेंद्र मलिक, कृषि उपनिदेशक, जींद।

समर्थन मूल्य 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बाजरे की खरीदी जाएगी। अधिकारियों को निर्देश हैं कि जिले में खरीफ फसलों की खरीद के साथ उठान पर अधिक ध्यान दें। मंडियों में नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं। -मोहम्मद इमरान रजा, डीसी, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें