30जेएनडी11 : जींद में पृथला से निर्दलीय प्रत्याशी दीपक डागर का समर्थन करते दुष्यंत चौटाला व चंद
जींद। फरीदाबाद की पृथला विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे दीपक डागर को जननायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी ने अपना समर्थन दे दिया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने सोमवार को जींद में यह घोषणा की।
बता दें कि पृथला विधानसभा क्षेत्र से जजपा-आसपा गठबंधन के प्रत्याशी गिर्राज जटोला ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार रघुवीर तेवतिया को अपना समर्थन दे दिया है। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि गिर्राज जटोला ने धोखा किया है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ऐसे लोगों के कारण ही विश्वास खत्म होता है। अब गठबंधन दीपक डागर के पक्ष में प्रचार करेगा। दीपक डागर ने कहा कि जजपा-आसपा का समर्थन मिलने से वह काफी मजबूत हुए हैं।
30जेएनडी11 : जींद में पृथला से निर्दलीय प्रत्याशी दीपक डागर का समर्थन करते दुष्यंत चौटाला व चंद