रामकली गांव में कटड़ी का दूध निकालते हुए सुभाष मोर।
- फोटो : amar ujala
रामकली गांव में एक साल आठ माह की कटड़ी दूध दे रही है। बगैर गर्भ धारण किए कटड़ी द्वारा दूध देना आसपास के गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। कटड़ी को देखने के लिए आसपास के गांवों से ग्रामीणों का तांता लगा हुआ है।
ग्रामीण सुभाष मोर ने बताया कि एक साल आठ माह पहले उसके घर जन्म लेने वाली कटड़ी सुबह व शाम दोनों समय का मिलाकर प्रतिदिन करीब एक लीटर दूध देती है।
कटड़ी ने शनिवार से दूध देना शुरू किया है। इस बारे में सुभाष ने पशु चिकित्सकों से संपर्क साधकर कटड़ी का चैकअप करवाया। पशु चिकित्सकों के अनुसार हारमोन के अंसतुलन के कारण कई बार कटड़ी बिना कटड़े को जन्म दिए ही दूध देने लगती है। पशु चिकित्सकों ने कटड़ी का प्रतिदिन दूध निकालने की सलाह दी है। चिकित्सकों के अनुसार दूध नहीं निकालने की सूरत में कटड़ी बीमार पड़ सकती है।
हारमोन असंतुलन के कारण कटड़ी देने लगती है दूध
हारमोन का असंतुलन होने पर कई बार बगैर गर्भ धारण किए कटड़ी दूध देने लगती है। रामकली गांव में भी इसी तरह का मामला सामने आया है।
अभिमन्यु मलिक, वीएलडीए, गतौली।