फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: प्रवासी मजदूर की ट्रैक्टर से गिरकर मौत

Sun, 18 Feb 2024 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सामान लेने के लिए सब्जी मंडी में आए प्रवासी मजदूर की ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


बिहार के
चौहड़ दरगाह गांव निवासी श्रवण ने बताया कि उनके चाचा अजय (40) चार माह पहले काम की तलाश में आए हुए थे। वह दरियावाला गांव के ईंट भट्ठे पर काम करते थे। शुक्रवार शाम को वह कहीं पर ईंट उतारकर साथियों के साथ लौट रहे थे। जब वह मंडी में सामान लेने के लिए ट्रैक्टर पर सवार होकर गए तो उनके चाचा नीचे गिर गए। इससे उनको गंभीर चोट आई। उन्हें नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें