फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: फोरमैन को सस्पेंड करने पर निगम कर्मियों में रोष

Sun, 18 Feb 2024 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
अलेवा। नगूरां सब डिविजन में तैनात फोरमैन को सस्पेंड करने के विरोध में शनिवार को बिजली निगम कर्मियों ने सब डिविजन नगूरां में गेट मीटिंग की। इसकी अध्यक्षता प्रधान जसबीर सिंह और सचिव विक्रम नेहरा ने संयुक्त रूप से की। इसमें राज्य कार्यकारिणी उपप्रधान राजा शामदो व अजय महेंदिया ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान कर्मियों ने निगम के उच्च अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि कर्मचारी को बहाल करो नहीं तो कर्मचारी सोमवार से अनिश्चतकालीन धरने के अलावा कड़ा रुख अपनाएगें। राज्य उपप्रधान राजा शामदो ने कहा कि आरडीएस फीडरों पर लाइन लॉस बढ़ने का असली जिम्मेदार उप मंडल अधिकारी है। मीटर रीडिंग एजेंसी की रिपोर्ट को इंचार्जों से बिना वेरिफाई करवाए ही लगभग एक हजार घरेलू बिजली कनेक्शन को बंद करवा दिया। जिसके कारण लाइन लॉस बढ़ गया। इसमें जेई व फोरमैन का कोई दोष नहीं है। निगम के उच्चाधिकारी आए दिन कर्मचारियों पर दबाव बनाने के लिए ओछे हथकंडे अपना रहे हैं, जबकि फोरमैन ने विभाग की दी गई डिफाल्टिंग राशि की 80 प्रतिशत रिकवरी एक सप्ताह के अंदर कर दी थी। इसके बावजूद भी उच्चाधिकारियों ने फोरमैन को सस्पेंड कर दिया। यूनियन के पदाधिकारियों तथा कर्मियों ने विभाग के उच्चाधिकारियों की एकतरफा कार्रवाई को बदले की भावना करार दिया है, जोकि कर्मचारी कभी सहन नहीं करेगें। इसके लिए कर्मियों को अनिश्चतकालीन धरने के अलावा अगर कोई दूसरा कठोर कदम भी उठाना पड़े तो उससे भी पीछे नहीं हटेंगे। इस अवसर पर फोरमैन वजीर सिंह, सुरेंद्र, सुनील मुंडे, संदीप शर्मा, संदीप पाल, शिवपाल, लवली, जितेंद्र, प्रताप, वेद, मोहन, अन्नतराम, विकास, कुलदीप नेहरा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें