जींद। दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर वीरवार रात को अधेड़ व्यक्ति रोहतक रोड के पास ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बारे में शुक्रवार सुबह पता चला तो जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान रामनगर निवासी 55 वर्षीय हरिकेश के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह देर रात में घर से निकले थे। सुबह उनका शव रेलवे ट्रैक के पास मिला। जांच अधिकारी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शव का नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। संवाद