फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मरीज को स्ट्रेचर पर लेकर इमरजेंसी पहुंचे मिड्ढा, सीएमओ से मांगी लाइव लोकेशन

विज्ञापन
09जेएनडी18: डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा नागरिक अस्पताल में निरीक्षण करते हुए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
जींद। मरीजों की ओर से मिल रही शिकायतों पर शुक्रवार को डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इमरजेंसी में मरीजों को इंतजार करने, चिकित्सकों के कथित दुर्व्यवहार और शौचालयों की खराब स्थिति पर उन्होंने नाराजगी जताई। इस दौरान वह एक मरीज को खुद स्ट्रेचर पर लेकर इमरजेंसी पहुंचे और चिकित्सक को इलाज के निर्देश दिए।
डिप्टी स्पीकर ने इमरजेंसी वार्ड का दौरा किया और वहां मौजूद मरीजों से बातचीत कर इलाज की स्थिति जानी। कुछ ने इलाज को संतोषजनक बताया जबकि कई मरीजों ने काफी देर तक इंतजार करने की शिकायत की। मिड्ढा ने कहा कि मरीजों और उनके परिजनों के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर जिम्मेदार डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुमन कोहली अस्पताल में नहीं मिलीं। डिप्टी स्पीकर ने फोन कर उनकी लोकेशन पूछी और लाइव लोकेशन भेजने को कहा। सीएमओ ने जवाब दिया कि वह अस्पताल आ रही हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि इमरजेंसी के बाहर उनका फोन नंबर सार्वजनिक रूप से लिखवाया जाए ताकि मरीज इलाज में परेशानी या दुर्व्यवहार की शिकायत सीधे सीएमओ से कर सकें।
विज्ञापन

संबंधित घटना का फोटो लेकर उनके नंबर पर भेजें : पार्षद बलमत ने बताया कि वह अपनी मां को लेकर इमरजेंसी में आए थे जहां उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। डिप्टी स्पीकर ने लोगों से कहा कि यदि भविष्य में कोई डॉक्टर अनुचित व्यवहार करता है तो वे संबंधित घटना का फोटो लेकर उनके लापरवाही करने वालों को जवाब देना होगा। निरीक्षण के दौरान पीएमओ डॉ. रघुबीर पूनिया, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पालेराम कटारिया, डॉ. बिजेंद्र ढांडा, एमएस डॉ. अरविंद व अन्य मौजूद रहे।

09जेएनडी18: डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा नागरिक अस्पताल में निरीक्षण करते हुए। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें