फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मिड-डे मील वर्कर्स ने वेतन बढ़ाने को लेकर प्रदर्शन किया

Sun, 09 Nov 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी12: नेहरू पार्क में मांगों को लेकर मिड-डे मील कर्मियों से ज्ञापन लेते हुए एसडीएम सत्यवा
विज्ञापन
जींद। मिड-डे मील वर्कर्स ने शनिवार को नेहरू पार्क में मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर एसडीएम सत्यवान मान को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कि मिड-डे मील वर्कर्स लंबे समय से कम वेतन में अधिक काम का रही हैं। इसके बावजदू सरकार का इनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं हैं। उन्होंने मांग की कि मिड-डे मिल वर्कर्स का वेतन महंगाई को देखते हुए सात हजार रुपये से बढ़ा कर 15 हजार रुपये प्रति माह किया जाए। मिड-डे मिल वर्कर्स को 10 महीने की बजाए 12 महीने का वेतन दिया जाए।
मिड-डे मील वर्कर्स को समय पर वेतन नहीं मिलने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए उनका वेतन हर महीने की सात तारीख तक उनके खातों में डाल दिया जाए 60 साल की आयु पूरी होने पर तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता देकर सेवानिवृत किया जाए।
विज्ञापन

डयूटी के दौरान मृत्यु होने पर परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। मिड-डे मील वर्कर 100 बच्चों पर दो हैं। अब 100 पर तीन व 200 बच्चों पर पांच कर की संख्या की जाए। वर्कर्स को महीने में दो अवकाश प्रदान किए जाएं। इस अवसर पर रेखा, मुन्नी, लखविंद्र कौर, अनीता,मीना, सुनीता रेणु, शीला व बबली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें