जींद। सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को मिड-डे मील में ताजी सब्जियां मिलेंगी। इसके लिए विद्यार्थी स्कूल में पोषण वाटिका तैयार करेंगे। इसमें बेल, गाजर, मूली समेत अन्य प्रकार की सब्जियां तैयार की जाएंगी। स्कूल में ही गमलों और क्यारियों में यह सब्जियां तैयार होंगी। इससे विद्यार्थियों को बेहतर पोषण मिलेगा।
विद्यालय के परिसर में पोषण वाटिका विकसित करने के लिए निदेशालय ने निर्देश दिए हैं। पोषण वाटिका में विद्यार्थी श्रमदान कर खुद सब्जियां तैयार करेंगे। इससे उनको पोषक आहार मिलने के साथ उनका ज्ञान भी बढ़ेगा। जिले के 724 राजकीय विद्यालयों के मुखिया को विद्यालय की खाली भूमि पर सब्जी उगाने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षकों के सहयोग से विद्यार्थियों को श्रमदान के लिए तैयार किया जाएगा। जिले के कई स्कूलों में वाटिका बननी शुरू भी हो चुकी हैं, तो कई में तैयारी चल रही है। अधिकतर स्कूलों में अच्छा ग्राउंड है, जहां पर यह वाटिका तैयार होगी। इसके अलावा भी जिन स्कूलों में ग्राउंड की कमी है वह स्कूल की छत पर गमले लगाकर या फिर पाली हाउस तैयार कर सब्जियों को तैयार करेंगे। इससे विद्यार्थियों को एक तो बेहतर सब्जी खाने के लिए मिलेगी तो दूसरी तरफ विद्यार्थी सब्जी उगाना सीख सकेंगे। स्कूल स्तर पर तैयार होने वाले गार्डन की रिपोर्ट हर महीने मुख्यालय को भेजनी होगी। साथ ही बेहतर गार्डन तैयार करने वाले स्कूल व विद्यार्थियों को सम्मान भी दिया जाएगा।
विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की माप होगी
इस पीएम पोषण स्कीम के तहत विद्यार्थियों में कितनी वृद्धि होती है, उनका स्वास्थ्य कैसा है, इसकी भी वर्ष में दो बार शिक्षक जांच करेंगे। इसमें विद्यार्थी के वजन व हाइट को मापा जाएगा। छात्रों के बीएमआई की गणना की जाएगी। कम बीएमआई वाले विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा, ताकि उनको अतिरिक्त बेहतर खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाकर स्वस्थ बनाया जा सके। इसकी जिम्मेदारी भी स्कूल के अध्यापकों की होगी।
स्कूलों में स्थापित हो चुकी हैं पोषण वाटिकाएं
जिले के अधिकतर स्कूलों में पोषण वाटिकाएं स्थापित हो चुकी हैं। कुछ में स्थापित की जा रही हैं। इनके लिए स्कूल मुखिया को निर्देश दिए जा चुके थे। पोषण वाटिका में तैयार होने वाली सब्जियों को विद्यार्थियों को मिड-डे मील के माध्यम से खिलाया जाएगा। इसके लिए भी चार्ट तैयार होगा। हर दिन अलग तरह की सब्जी दी जाएगी। पोषण वाटिका में कई तरह की सब्जियां तैयार होंगी। -डॉ. सुभाष वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जींद।
22जेएनडी07: शहर के एक स्कूल में तैयार की गई पोषण वाटिका के तहत घमले में लगाई गई हरी सब्जी की बे