उचाना। राष्ट्रीय कामगार मजदूर संघ के उचाना तहसील प्रधान दिलबाग सिंह पांचाल की अगुवाई में प्रदेश के श्रम मंत्री मूलचंद शर्मा से चंडीगढ़ में मुलाकात की। दिलबाग पांचाल ने बताया कि मजूदरों की मांगों को लेकर विस्तार से श्रम मंत्री से चर्चा की गई। श्रम मंत्री ने बताया कि निरंतर मजदूरों के हितों को लेकर सरकार काम कर रही है। नई-नई योजनाएं मजदूरों के हितों को लेकर सरकार बना रही है। किसी भी तरह की मजदूरों संबंधित समस्याओं को लेकर उनसे मिल सकते है। इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष संदीप छात्तर, कुलदीप घसो भी मौजूद थे।
फोटो कैप्शन
11जेएनडी34: दिलबाग सिंह पांचाल श्रम मंत्री से मिलते हुए। स्रोत स्वयं