जींद। पिल्लूखेड़ा मंडी निवासी पवन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके फोन पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपने आप को जानकार बताया और कहा कि उसका यूके से चेक भेजा गया है। जो 50 हजार डालर का है। इसको रिसीव करने के लिए मनी लांड्रिंग का सर्टिफिकेट बनवाना है। इसके लिए 38900 रुपये उसके खाते में डलवाने होंगे। इसके बाद उसने खाता नंबर दिया। उसने राशि को उस व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद उस व्यक्ति ने 75 हजार रुपये की डिमांड की। इसके बाद उसे धोखाधड़ी का अहसास हुआ। साइबर थाना पुलिस ने पवन कुमार की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद