फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रैली के माध्यम से नशे से दूर रहने का संदेश

Tue, 06 Jan 2026 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
05जेएनडी22-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धरौदी में जागरूकता रैली निकालते विद्यार्थी और पुलिस।
विज्ञापन
जींद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धरौदी में सोमवार को नशा मुक्ति एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नशा मुक्ति टीम के इंचार्ज नरेश कुमार ने बताया कि नशा न केवल शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है बल्कि भविष्य, परिवार और समाज को भी अंधकार की ओर धकेल देता है। नशा मुक्ति टीम ने बच्चों को समझाया कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक, ओटीपी या लालच भरे ऑनलाइन ऑफर से दूर रहें तथा अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी से साझा न करें। उन्होंने यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। अंत में मुख्य गलियों से होते हुए नशा मुक्ति रैली भी निकाली गई। रैली के दौरान पुलिस व छात्रों ने पूरे जोश के साथ नशा छोड़ो, दूध पियो, नशा छोड़ो जीवन जोड़ो जैसे नारों के माध्यम से आमजन को नशे के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें