01जेएनडी31 :राजकीय महाविद्यालय अलेवा में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते विद्यार्थी। स्रोत संस
अलेवा। राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को सेवा पखवाड़ा के तहत नशा मुक्त भारत जागरूकता विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से प्राचार्य सुनीता दुग्गल ने हिस्सा लिया। प्राचार्य ने कहा कि नशा व्यक्ति को बर्बाद ही नहीं करता बल्कि पूरे समाज में नशा करने वाले व्यक्ति से लोग घृणा करने लग जाते है। नशा युवा पीढ़ी के शरीर को अंदर से खोखला कर रहा है। युवा वर्ग को नशे से दूर रखकर एक स्वस्थ राष्ट्र और समाज की नींव रख सकते हैं। इस मौके पर स्वयं सेवकों और स्टाफ मौजूद रहा। संवाद